नई दिल्ली। दिग्गज अमेरिकी टेक कंपनी ऐपल का नया आईफोन, आईफोन 7 व आईफोन7 प्लस शुक्रवार को भारतीय बाजार में पेश किया गया। टेलीकॉम सेक्टर में कीमतों को लेकर मची होड़ को बढ़ाते हुए रिलायंस जियो ने शुक्रवार को नए आईफोन पर अपनी सारी सेवाएं लगभग 15 महीने तक मुफ्त में देने का ऐलान किया। कंपनी ने कहा कि उसकी ये योजना एक जनवरी 2017 से लागू होगी।