नई दिल्ली। जियो के मार्केट में धाक जमाने के बाद अन्य मोबाइल कंपनियों की हालत बेहद खराब है। नए नए ऑफर्स के जरिए कंपनियां लोगों को लुभाने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में वोडाफोन ने देश भर में रोमिंग के दौरान इनकमिंग कॉल फ्री करने का ऐलान किया है। दरअसल रिलायंस जियो के साथ देश भर में कॉलिंग के साथ रोमिंग फ्री है। इसलिए दूसरी टेलीकॉम कंपनियों पर भी लगातार दबाव बन रहे हैं। कंपनी के मुताबिक इसकी शुरुआत दिवाली से होगी। यानी दिवाली से वोडाफोन के कस्टमर्स देश भर में बिना रोमिंग चार्ज के दिल खोलकर बात सकते हैं। वोडाफोन इंडिया कमर्शियल डायरेक्टर संदीप कटारिया ने कहा, रोमिंग के दौरान आउटगोइंग कॉल की कीमतें पहले से ही कम कर दी गई थीं,फिर भी कंज्यूमर रिसर्च से यह पता चला है कि इनकमिंग कॉल के दौरान लगने वाले चार्जेज कस्टमर्स के लिए बाधा बनती रही है।
यह भी पढ़े :उम्र 92 वर्ष, 107 पत्नियां, 185 बच्चे लेकिन एक और शादी.... यह भी पढ़े :50-60 हजार रूपए के बीच की टाॅप15 बाइक-पार्ट 1