Advertisement
LG डिस्प्ले के ओएलईडी पैनल को मिला आई प्रोटेक्शन प्रमाणीकरण

एजेंसी द्वारा इस बात पर गौर फरमाया जाता है कि किसी प्रोडक्ट से उत्सर्जित या निकलने वाली नीली रोशनी की मात्रा कुल नीली रोशनी के उत्सर्जन के अनुपात में 50 फीसदी कम हो।
एलजी डिस्प्ले ने कहा कि उनका 65 इंच का ओएलईडी टीवी पैनल 34 फीसदी नीली रोशनी के उत्सर्जन के साथ इस मानक पर खड़ा उतरता है, जो अन्य सभी टीवी पैनलों में सबसे कम है और एलसीडी के मुकाबले तो यह करीब-करीब आधा है।
एलसीडी की तरह ओएलईडी को बैकलाइट यूनिट की जरूरत ही नहीं पड़ती, क्योंकि यह स्वयं-प्रकाश पिक्सेल तकनीक का लाभ उठाता है।
एलजी डिस्प्ले ने कहा है कि उनकी योजना अगले हफ्ते ऑनलाइन आयोजित होने वाले इस साल के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (सीईएस) में अपने ओएलईडी डिस्प्ले सॉल्यूशंस को पेश करना है, जो उपभोक्ताओं की आंखों और उनकी सेहत का बखूबी ख्याल रखता है। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गैजेट्स
Advertisement
Traffic
Features


