Advertisement
इंस्टाग्राम ला रहा नया फीचर, रील्स या स्टोरीज के लिए कस्टम स्टिकर में बदल देगा आपकी फोटो

इस फीचर को सबसे पहले एनगैजेट द्वारा देखा गया था। नया टूल फोटो के सब्जेक्ट का चयन करेगा और बैकग्राउंड को हटा देगा, एक फ्री-फ्लोटिंग स्टिकर बनाएगा जिसे अन्य कंटेंट पर रखा जा सकता है। हालांकि, यह टेस्ट है और इसे सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया है।
इस बीच, इंस्टाग्राम ने एक फीचर की टेस्टिंग की है, जो जल्द ही कुछ यूजर्स को अपने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में पोल बनाने की अनुमति देगा, जिससे क्रिएटर्स को कंटेंट का इस्तेमाल करने का एक और तरीका मिल जाएगा।
मोसेरी ने इसकी घोषणा की, जिसमें कहा गया कि पोल को रेगुलर फीड पोस्ट के साथ-साथ रील्स पर कमेंट्स में भी जोड़ा जा सकता है।
उन्होंने पोस्ट किया, "हम किसी फीड पोस्ट या रील के कमेंट्स में एक पोल जोड़ने या उस पर वोट करने के लिए एक छोटा सा टेस्ट शुरू कर रहे हैं।
हम हमेशा दोस्तों और क्रिएटर्स के साथ बातचीत करने के नए तरीकों की तलाश में रहते हैं।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गैजेट्स
Advertisement
Traffic
Features


