Advertisement
गूगल पिक्सल 4ए 13 जुलाई को लॉन्च हो सकता है
हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि सर्च इंजन दिग्गज पिक्सल 4ए के लिए ऑनलाइन लॉन्च इवेंट आयोजित करेगा या नहीं।
फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, यह स्मार्टफोन 5.81 इंच के फुल-एचडी डिस्प्ले प्लस के साथ 1080 मेगा पिक्सल रिजोल्यूशन स्पोर्ट के साथ आने की उम्मीद है। यह डिवाइस स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर के साथ होगा, जो 6जीबी रैम और 64जीबी नॉन एक्सपैडबल इंटरनल स्टोरेज के साथ उपलब्ध होगा।
यह डिवाइस 12-मेगापिक्सल के रियर कैमरा, और फ्रंट में 8-मेगापिक्सल शूटर के साथ आएगा। इसमें 3,080 एमएच की बैटरी मिलेगी जो 18 वाट फास्ट चाजिर्ंग को सपोर्ट करेगी।
स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो, इसे 399 डॉलर में बिकने की उम्मीद है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गैजेट्स
Advertisement
Traffic
Features


