Advertisement
भारत में गूगल पे यूजर्स ट्रांजेक्शन हिस्ट्री को डिलीट कर सकते हैं

'पर्सनलाइजेशन विदिन गूगल पे' को चालू करने से ग्राहकों को गूगल पे ऐप पर अधिक विकल्प मिलेंगे, जिसे वह अपने हिसाब से चुन सकते हैं।
उदाहरण के लिए, यूजर्स को गूगल पे के भीतर उनकी गतिविधि के आधार पर अधिक प्रासंगिक ऑफर और पुरस्कार मिलेंगे, जिसमें लेनदेन इतिहास (ट्रांजेक्शन हिस्ट्री) भी शामिल रहेगा।
हालांकि जो यूजर्स इसे चालू नहीं करना चाहता है, वह फिर भी ऐप का पहले की तरह ही उपयोग कर पाएंगे और इसमें कुछ बदलाव नहीं होगा। इस पर केंगे ने कहा, "इस सेटिंग के बंद होने के बाद भी, गूगल पे पहले की तरह ही काम करेगा।"
जो उपयोगकर्ता एंड्रॉएड और आईओएस पर गूगल पे को अपडेट करते हैं, वे अपनी पसंद के आधार पर गूगल पे पर अपने पर्सनलाइनजेशन अनुभव को संशोधित करने के लिए इन नियंत्रणों का उपयोग कर सकते हैं।
कंपनी ने एक बयान में कहा, "आपकी व्यक्तिगत जानकारी कभी भी किसी को नहीं बेची जाती है और विज्ञापनों को लक्षित करने के लिए आपके लेन-देन के इतिहास को किसी अन्य गूगल उत्पाद के साथ साझा नहीं किया जाता है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गैजेट्स
Advertisement
Traffic
Features


