Galaxy S21 Plus may feature thin bezels around flat display-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गैलेक्सी एस21 प्लस में फ्लैट डिस्प्ले के साथ हो सकते हैं पतले बेजेल्स

khaskhabar.com: सोमवार, 14 दिसम्बर 2020 3:07 PM (IST)
गैलेक्सी एस21 प्लस में फ्लैट डिस्प्ले के साथ हो सकते हैं पतले बेजेल्स
नई दिल्ली । सैमसंग कथित तौर पर गैलेक्सी एस21 सीरीज को अगले साल जनवरी में लॉन्च करने की योजना बना रहा है। इसके एक नए वीडियो में गैलेक्सी एस21 प्लस मॉडल की झलक मिलती है, जिसमें पंच-होल सेल्फी कैमरा है और फ्लैट डिस्प्ले के पास पतले बेजल्स नजर आ रह हैं। वर्ज की रिपोर्ट के मुताबिक, "यह वीडियो फोन के पीछे के बारे में बहुत जानकारी नहीं देता है।" गैलेक्सी एस21 के 3 मॉडल्स के जनवरी में आने की उम्मीद है, ये स्टैंडर्ड, प्लस और अल्ट्रा मॉडल हैं। एस21 में 6.2 इंच का डिस्प्ले होगा, प्लस में 6.7 इंच का होगा और अल्ट्रा में 6.8 इंच का डिस्प्ले होगा। कहा जा रहा है कि गैलेक्सी एस21 सीरीज में अमेरिका और दक्षिण कोरिया में स्नैपड्रैगन 888 5जी चिपसेट की सुविधा होगी। वहीं भारत जैसे अन्य बाजारों में एक्सीनोस 2100 प्रोसेसर होगा।
फोन के 5जी होने की उम्मीद है। साथ ही एस21 और प्लस दोनों में वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5.1 है, वहीं अल्ट्रा में वाई-फाई 6 ई के साथ है।
गैलेक्सी एस21 प्लस मॉडल फैंटम सिल्वर, फैंटम ब्लैक और फैंटम वॉयलेट में उपलब्ध होगा जबकि गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा केवल फैंटम सिल्वर और फैंटम ब्लैक कलर में आएगा। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement