facebook launch live audio streaming -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फेसबुक ने लांच किया एक और शानदार फीचर

khaskhabar.com: बुधवार, 21 दिसम्बर 2016 8:57 PM (IST)
फेसबुक ने लांच किया एक और शानदार फीचर
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक वीडियो के बाद अब ऑडियो के क्षेत्र में फेसबुक ने एक दमदार कदम रखा है। दरअसल फेसबुक ने लाइव ऑडियो स्ट्रीमिंग की शुरुआत की है। पिछले कुछ दिनों से फेसबुक लाइव कंटेंट पर ज्यादा ध्यान दे रही है। पहले लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग और अब लाइव ऑडियो फीचर लॉन्च किया गया है। फिलहाल इसकी शुरुआत कुछ मीडिया पब्लिशर्स और लेखकों के साथ शुरू किया जाएगा। यानी अब वीडियो स्ट्रीमिंग की तरह ही न्यूज फीड में ऑडियो पॉडकास्ट भी मिलेंगे। फेसबुक के मुताबिक अगले साल की शुरुआत के साथ यह ज्यादा पब्लिशर्स के लिए मौजूद होगा।
यह फीचर एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ऐप में मिलेगा। लेकिन एंड्रॉयड यूजर्स फेसबुक को बंद करके भी इसे सुन सकते हैं, यानी आप दूसरे ऐप यूज कर रहे हैं फिर भी लाइव ऑडियो स्ट्रीम सुन सकते हैं। ये फीचर्स आईफोन यूजर्स को नहीं मिलेगा।
दरअसल वीडियो स्ट्रीमिंग में अच्छे नेटवर्क की जरूरत होती है लेकिन कम नेटवर्क में भी इसका यूज किया जा सकता है।
आपको याद होगा कि जब फेसबुक ने लाइव वीडिया स्ट्रीमिंग फीचर का धीरे धीरे दायरा बढ़ाया गया और इसे फेसबुक के सभी यूजर्स के लिए शुरू कर दिया गया।

[@ जियो 4जी सिम काम न करे तो आजमाएं ये टिप्स]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement