BSNL launches mobile wallet developed by MobiKwik-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:00 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

BSNL मोबाइल वॉलेट: ऑनलाइन रिचार्ज, बिलों का भुगतान, खरीदारी...

khaskhabar.com: शुक्रवार, 18 अगस्त 2017 11:52 AM (IST)
BSNL मोबाइल वॉलेट: ऑनलाइन रिचार्ज, बिलों का भुगतान, खरीदारी...
नई दिल्ली। सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लि. (बीएसएनएल) ने गुरुवार को एक मोबाइल वॉलेट लांच किया, जो उसके मौजूदा 10 करोड़ ग्राहकों को बिल भुगतान और ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर इस वॉलेट के माध्यम से भुगतान करने में सक्षम बनाएगा। इस वॉलेट को मोबिक्विक ने विकसित किया है और बीएसएनएल की तरफ से जारी किया है। संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा, ‘‘इस सह-ब्रांडेड वॉलेट से सभी ग्राहकों को भुगतान में आसानी होगी जबकि ग्रामीण इलाकों में भी वित्तीय समावेशन को समान रूप से मजबूत करना होगा, जिसे अक्सर उपेक्षित रखा जाता है। डिजिटल होना समय की जरूरत है और यह भागीदारी निश्चित रूप से सही दिशा में उठाया गया कदम है।’’ इस वॉलेट के माध्यम से तेजी से ऑनलाइन रिचार्ज, बिलों का भुगतान, खरीदारी, बस की बुकिंग जैसे कई काम किए जा सकते हैं। बीएसएनएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्वत ने कहा, ‘‘बीएसएनएल और मोबिक्विक के बीच इस रणनीतिक भागीदारी से देश को कैशलेश समाज बनाने में मदद मिलेगी, जोकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement