Advertisement
'एप्पल' भारत में निर्यात के लिए एयरपॉड्स का उत्पादन शुरू करने की तैयारी में

इस बीच, सरकार की उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत, एप्पल ने चालू वित्त वर्ष के 10 महीनों (अप्रैल-जनवरी) के लिए भारत से 1 लाख करोड़ रुपये के उच्चतम आईफोन निर्यात के आंकड़े को छू लिया।
इंडस्ट्री डेटा के अनुसार, जनवरी के महीने में, आईफोन निर्यात लगभग 19,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो अब तक का उच्चतम है।
पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 76,000 करोड़ रुपये की तुलना में इस वित्त वर्ष में अप्रैल-जनवरी तक 10 महीनों में देश से कुल आईफोन निर्यात में 30 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई।
एप्पल के सीईओ टिम कुक ने हाल ही में कहा, "भारत एप्पल के लिए एक बहुत बड़ा बाजार है और हमने दिसंबर तिमाही में वृद्धि का रिकॉर्ड हासिल किया है, जहां आईफोन 2024 की अक्टूबर-दिसंबर अवधि के लिए देश में सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल था।"
एप्पल ने हाल ही में एयरपॉड्स मॉडल और सुविधाओं की एक नई लाइनअप की घोषणा की। नए एयरपॉड्स 4 कंपनी द्वारा बनाए गए अब तक के सबसे एडवांस और कंफर्टेबल हेडफोन हैं, जिनका डिजाइन ओपन-ईयर है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गैजेट्स
Advertisement
Traffic
Features


