किसान बीजेपी की वरीयता से बाहर है- शिवपाल

भारत एक कृषि प्रधान देश है और देश की बहुतायत आबादी कृषि पर निर्भर है। रबी के फसलों के बुवाई के वक्त अचानक करेन्सी के स्वाभाविक चलन को बाधित कर एवं किसानों को छूट न देकर मोदी सरकार ने साबित कर दिया है कि उसका किसानों, गरीबों और कृषि के प्रति दृष्टिकोण नकारात्मक है। किसान भाजपा की वरीयता से बाहर है। इस निर्णय से बुवाई पिछड़ गई है जिससे कृषि उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इसके फलस्वरूप देश को आने वाले दिनों में खाद्यान्न संकट से गुजरना पड़ सकता है। देश को पुनः खाद्यान्न के आयात पर निर्भर होना पड़ेगा जिससे विदेशी कर्ज बढ़ेगा व भुगतान संतुलन प्रभावित होगा। इसका प्रतिकूल असर पूरे देश की अर्थव्यवस्था विशेष कर छोटे व्यापारियों, किसानों, बुनकरों पर पड़ेगा, काफी हद तक पड़ चुका है।
यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट यह भी पढ़े :बेंगलुरु के बाजार में आया असली से पहले 2000 का नकली नोट!
लखनऊ
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Traffic
Features



