दरअसल, मुरैना के भिडौसा गांव के रहने वाला रामनिवास अपनी पत्नी के
चरित्र पर शक करता था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता
रहता था। इसी बीच 28 अप्रैल को पीडि़त महिला की बेटी को चोट लग गई थी और
उसे इलाज के लिए ग्वालियर के कमलाराजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पीडिता
का आरोप है कि अस्पताल से निकलने के बाद उसे कोल्ड्रिंक दी गई थी, जिसको
पीने के बाद वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो देखा कि वह पति के दोस्त
अवधेश जाटव के घर चितबेना जिला दतिया में थी। महिला ने अवधेश से यहां लाने
का कारण पूछा तो उसने बताया कि उसे उसके पति ने 72 हजार रूपए में बेच दिया
है। साथ ही आरोपी पति ने इल्जाम उसके ऊपर न आये इसलिए ग्वालियर थाने में
गुमशुदगी भी दर्ज करा दी थी।
पीडिता के भाई से मिली जानकारी के बाद
ग्वालियर की पुरानी छावनी थाना पुलिस ने अपनी ही पत्नी को बेचने वाले पति
और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के
खिलाफ मानव तस्करी, अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।