रकाबगंज गुरुद्वारा के कर्मचारी ने महिला के साथ किया दुष्कर्म
khaskhabar.com: रविवार, 04 सितम्बर 2016 08:17 AM (IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के रकाबगंज गुरुद्वारा में सेवारत एक वरिष्ठ कर्मचारी को नौकरी का लालच देकर एक 40 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शिरोमणि अकाली दल (दिल्ली) के अध्यक्ष एवं दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (डीएसजीएमसी) के पूर्व अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना ने मामले के खुलासे पर कहा कि सिख धार्मिक संस्थाएं फिर से महंतों के चंगुल में फंस गई हैं। आरोपी को डीएसजीएमसी के एक अधिकारी का नजदीकी बताया जा रहा है।