जयपुर। राजस्थान के जालोर में लखनऊ के आईजी अशोक जैन की पत्नी से पर्स लूट
लिया गया।
जालोर के एसपी कल्यामणमल मीणा ने बताया की आईजी की पत्नी शोभा जैन अपने
रिश्तेदार की शादी में भाग लेकर मंगलवार देर रात को वापस लौट रही थीं तभी
दो युवक बाइक पर सवार होकर आए और हाथ से पर्स लूटकर भाग गए।
कुछ देर तक तो
शोभा भी समझ नहीं पाईं, जिसके बाद आवाज देने पर परिजनों ने बाइक का पीछा भी
किया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और तीन संदिग्धों
को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।