young man brutally murdered in bagpat-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नोट बदलने गए युवक की बेरहमी से हत्या

khaskhabar.com: शुक्रवार, 18 नवम्बर 2016 1:17 PM (IST)
नोट बदलने गए युवक की बेरहमी से हत्या
बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में एक युवक की अपहरण के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक युवक दो दिन पहले घर से पुराने नोट बदलने के लिए निकला था। उसकी लाश गुरुवार को पुलिस ने बरामद की है। पुलिस ने इस संबंध में मृतक के एक दोस्त को हिरासत में लिया है। मामला बागपत के सिंघावली अहीर रामनगर गांव का है। दो दिन से घर वाले उसे तलाश रहे थे। गुरुवार को उसकी लाश गांव के एक गन्ने के खेत में मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया जा रहा है कि युवक का अपहरण करने के बाद किसी चीज से उसका गला दबाकर हत्या की गई है।
यह भी पढ़े : अवैध संबंध का शक, बदसूरत बनाने के लिए काटी पत्नी की नाक
यह भी पढ़े : 13वीं से पहले घर लौटा ‘मृत’ पति, खुल गई पत्नी की बेवफाई की पोल

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement