Woman raped in Jaipur and raped woman-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर में घर में घुसकर महिला से गैंगरेप

khaskhabar.com: शुक्रवार, 21 अगस्त 2020 1:12 PM (IST)
जयपुर में घर में घुसकर महिला से गैंगरेप
जयपुर। चित्रकुट इलाके में घर में घुसकर एक महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसीपी (वुमन क्राईम सेल) शंकर लाल छाबा ने बताया कि टोंक निवासी 25 वर्षीय महिला ने गुरुवार को मामला दर्ज कराया है। वह अपने पति व बच्ची के साथ नेमी नगर विस्तार बाईपास में कोटडी में किराए से रहती है। आरोपित गुरु कुमार मंडल का उसके घर पर आना-जाना है। घटनाक्रम के मुताबिक, बुधवार को उसका पति मजदूरी के लिए गया हुआ था और वह अपनी बेटी के साथ घर पर थी। शाम करीब 4 बजे आरोपित गुरु कुमार मंडल अपने दो दोस्तों के साथ उसके घर आया। घर में घुसकर तीनों आरोपितों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और वहां से चले गए। पति के घर लौटने पर पीडि़ता ने आपबीती सुनाई। जिसके बाद थाने जाकर मामला दर्ज कराया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement