Wanted to buy 2 million sports bikes, 12th class student done murdered -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खरीदना चाहता था 2 लाख की Sports Bike, 12 वीं क्लास के Student ने कर डाली हत्या

khaskhabar.com: बुधवार, 27 दिसम्बर 2017 8:31 PM (IST)
खरीदना चाहता था 2 लाख की Sports Bike, 12 वीं क्लास के Student ने कर डाली हत्या
बून्दी। महज 12 वीं क्लास के स्टूडेंट ने एक स्पोर्ट्स बाइक की खातिर एक हत्या कर डाली। यह स्टूडेंट 2 लाख रूपये की स्पोर्ट्स बाइक खरीदना चाहता था। स्पोट्स बाइक का यह दिवाना इस पर बैठकर अपने सभी शौक पूरे करना चाहता था। जी हां यह मामला है बूंदी के सदर थाना क्षेत्र का। दरअसल, बूंदी के सदर थाना इलाके के गांव रघुवीरपुरा के पास एक अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। हत्या करने के बाद इस युवक की लाश को जला दिया गया था। लेकिन लाश अधजली रह गई। पुलिस के आरोपी को पकड़ना एक चूनौतीपूर्ण कार्य था। लेेकिन पुलिस ने इस मर्डर का महज एक दिन में पर्दाफाश कर दिया। थानाधिकारी अभिषेक पारीक के मुताबिक 26 दिसंबर को सुबह 9 बजे कबीर पुरा के पास एक अज्ञात व्यक्ति की अधजली लाश पड़ी होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि मृतक की शिनाख्त गोपाल जाति रैगर निवासी मंडावरा के रूप में हुई। पुलिस ने बाद में रघुवीरपूरा के पास स्थित एक चाय की होटल पर पूछताछ की। बाद में पता चला कि एक लड़का रात को मोबाइल चार्ज करने के लिए आया था। आरोपी ने खड्डे में धंसे ट्रक को निकालने के लिए के्रन वालों से फोन पर बात कर रहा था। पुलिस ने क्रेन वालों से बात की।
इस दौरान पता चला कि एक लड़का रात को क्रेन के लिए आया था। लेकिन ट्रक पूरा भरा होने के कारण नहीं निकल पाया। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। लूट के इरादे से हत्या को अंजाम देने वाले युवक की पहचान मुकेश कुमार पुत्र प्रेमशंकर जाति माली उम्र 20 वर्ष निवासी अकतासा थाना तालेडा जिला बूंदी के रूप में हुई है।
आरोपी से हुई पूछताछ के बाद पता चला है कि उसका इरादा लूट करने का था ताकि वह स्पोर्ट्स बाइक खरीद सके और अपने शौक पूरे कर सके। आरोपी बूंदी के एक निजी विद्यालय में बारहवीं कक्षा का छात्र है, जो 25 दिसंबर हो शाम के समय तालेड़ा बाईपास पर बूंदी की तरफ आ रहे एक ट्रक पर लिफ्ट लेकर बैठ गया। ट्रक में गरडे की बोरियां भरी हुई थी, जिसे देख कर आरोपी की नियत बदल गई। ट्रक जब बूंदी से चित्तौड़ रोड पर जा रहा था तो रघुवीर पूरा के पास मुलजिम ने ट्रक ड्राइवर की सरिये से वार कर हत्या कर दी।
वहां से वह ट्रक लेकर फरार होना चाहता था। लेकिन ट्रक रोड की साइड में धंसने के कारण वह ऐसा नहीं कर पाया। ड्राइवर की तलाश से डर से फिर हत्या वाली जगह पर जाकर ड्राइवर की पहचान मिटाने के लिए पास में ही पड़ी पराल को लाश पर डालकर आग लगा दी। जब ट्रक नहीं निकला तो उसे वाही छोड़ भाग गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement