Three crooks arrested, illegal weapon also recovered-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कुख्यात बदमाश एलेक्स सहित तीन बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार भी बरामद

khaskhabar.com: रविवार, 22 सितम्बर 2019 6:28 PM (IST)
कुख्यात बदमाश एलेक्स सहित तीन बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार भी बरामद
जयपुर। पुलिस ने एक कुख्यात बदमाश समेत तीन बदमाशों को धरदबोचा है। कुख्यात बदमाश ऐलेक्स जाॅसफ ,ललित रिजवानी और नरेन्द्र सिंह जादौन इन तीनों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। यह तीनों जगतपुरा मनोहरपुरा कच्चीबस्ती हनुमान मन्दिर के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रही एक स्विफ्ट वीडीआई कार नं आरजे 14 टीडी 2808 के साथ गिरफ्तार हुए है। ऐलेक्स व उसके साथियों से पूछताछ करने पर बताया कि हम रूपा मीणा को मारने के लिये उसी की तलाश में जगतपुरा, प्रतापनगर, मालवीय नगर की तरफ लगातार घूम रहे थे । साथ ही ऐलेक्स ने पूछताछ में बताया कि मुन्ना तलवार जो अभी जयपुर जेल में बंद है वह अपना ईलाज करवाने एसएमएस हाॅस्पिटल आता है उस दौरान मौका देखकर मुन्ना तलवार को मारने की भी पूरी योजना बना रखी है व मेरे साथ मारपीट करने वाले वेदप्रकाश सैनी को भी ठिकाने लगाने की तैयारी कर रखी है। हथियारों बाबत उसने बताया कि ये हथियार भिंड मुरैना मध्यप्रदेश से लाना बताया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement