theft in tempal -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चोरों के हौसले बुलंद, मंदिर से नकदी पार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 अप्रैल 2017 4:25 PM (IST)
चोरों के हौसले बुलंद, मंदिर से नकदी पार
फलौदी /जोधपुर। अंबेनगर स्थित भादरिया राय मंदिर में चोर मुख्य द्वार की कुंडी तोडक़र वहां रखे दान पात्र से करीब 30-40 हजार रुपए नकद पार कर ले गए। पुलिस के अनुसार केशवनगर निवासी दिलीप पुत्र श्रवणराम माली ने रिपोर्ट दी कि रात्रि में चोर मंदिर के मुख्य द्वार की कुंडी तोडक़र अंदर घुसे तथा दान पात्र ले जाने की कोशिश की, लेकिन दान पात्र लोहे की पत्ती से जमीन पर चिपका होने से चोर उसे उखाड़ नहीं पाए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का मौका मुआयना किया। मंदिर में चोरी की वारदात के बाद पुलिस को सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंचने व शहर में लगातार हो रही चोरी की वारदातों के चलते लोगों में पुलिस के प्रति रोष है। सडक़ पर मिला दान पात्र हाल ही माजीसा मंदिर में हुई चोरी की वारदात में वहां से चोर दान पात्र ले उड़े थे। यहां से चुराया दान पात्र गुरुवार सुबह मलार रोड क्षेत्र में सडक़ पर मिला था।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement