The child of four and a half months drowned in the water-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पानी के हौद में डुबो दिया साढ़े चार माह की बच्ची को

khaskhabar.com: बुधवार, 19 अप्रैल 2017 8:31 PM (IST)
पानी के हौद में डुबो दिया साढ़े चार माह की बच्ची को
जयपुर। प्रतापनगर थाना इलाके में बुधवार को किसी ने साढ़े चार माह की बच्ची को पानी के हौद में डूबोकर मार डाला। इस संबंध में बच्ची के पिता ने थाने में हत्या का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने बच्ची की मां पर शक जाहिर किया है। पुलिस ने बताया कि महेंद्र सिंह यहां सेक्टर-18 प्रतापनगर में पत्नी व बच्चों के साथ रहता है। सुबह करीब दस बजे महेंद्र की पत्नी ने शोर मचाया कि कोई उसकी बच्ची को छीनकर ले गया है। बच्ची की मां का कहना था कि वह मकान के बाहर बैठी थी, इसी दौरान दो युवक आए और उसकी बेटी अर्पिता को छीन ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अर्पिता को तलाश किया। इसी दौरान पुलिस को अर्पिता पड़ोसी के पानी के हौद में तैरती मिली। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement