Advertisement
शिक्षक के हत्यारे ने कर ली खुदकुशी, तलवार से कर लिया था खुद को जख्मी

आदतन शराबी, मानता था कि टोटके की वजह नहीं चली उसकी दुकान
पुलिस ने बताया कि शिक्षक शंकर की हत्या का आरोपी फतहसिंह आदतन शराबी था। कुछ समय पहले उसने अहमदाबाद में पंक्चर जोड़ने की दुकान लगाई थी। वह नहीं चली तो वापस गांव लौट आया। ग्रामीणों ने बताया कि इसकी वजह वह मानता था कि शिक्षक शंकर ने टोटका कराया था। जिसके चलते उसकी दुकान नहीं चल पाई। कुछ दिन पहले ही उसने तलवार पर धार लगवाई थी और शराब के नशे में वह जान देने और जान लेने की बात करते हुए दिखा था। हालांकि तब किसी ने उसे गंभीरता से नहीं लिया। आरोपी के अविवाहित और आदतन शराबी होने से परिजनों भी उससे संपर्क में नहीं थे।
भोपा सहित चार जने हिरासत में
प्रारंभिक जांच में पुलिस ने एक भोपे सहित चार जनों को हिरासत में लिया है। उनसे घटनाक्रम को लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक शंकर की पत्नी ललिता की ओर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। शुक्रवार सुबह पुलिस ने एक बार फिर घटनास्थल का दौरा किया। एफएसएफ टीम ने मौके से साक्ष्य उठाए। उदयपुर के एमबी अस्पताल की मोर्चरी में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान उसके परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा मचाया। उन्होंने मुआवजे की बड़ी मांग रखी। वह लिखित में मुआवजे का आश्वासन मांग रहे थे। हालांकि पुलिस की समझाइश के बाद माहौल शांत हो पाया। शुक्रवार शाम मृतक शिक्षक के शव का अंतिम संस्कार उसके गांव अदवास में कर दिया गया। गौरतलब है कि गुरुवार देर शाम सिगरेट खरीदने के बहाने घुसे फतहसिंह ने शिक्षक शंकरलाल और दुकान में मौजूद उसके पिता डालचंद मेघवाल पर तलवार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था। जिसमें शंकरलाल मौके पर मौत हो गई थी, जबकि डालचंद गंभीर रूप से घायल हो गया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
उदयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


