Sufferable, husband accused of murder of dowry-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पीड़िता ने फांसी लगा की खुदकुशी, पति पर दहेज हत्या का आरोप

khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 अगस्त 2017 12:14 PM (IST)
पीड़िता ने फांसी लगा की खुदकुशी, पति पर दहेज हत्या का आरोप
करौली। सूरौठ थाना क्षेत्र अंतर्गत ढिंढोरा गांव में एक पीड़ित महिला ने तंग आकर फांसी लगा खुदकुशी कर ली।इस मामले में मृतका पूजा जाटव के पिता अमर सिंह ने दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के बाद से महिला का पति फरार हो गया। पुलिस ने दहेज प्रताड़ना व हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।जानकारी के अनुसार महिला पूजा जाटव व उसकी दो अन्य बहनों की शादी ढिंढोरा गांव के एक ही परिवार में वर्ष 2006 में हुई थी। करीबन दो वर्ष पहले पूजा का गौना हुआ जिसके बाद वह अपने पति के साथ ससुराल में थी। मृतका के पिता के अनुसार पूजा का पति बेरोजगार था और आये दिन नशे की हालत में उसकी बेटी से झगड़ा व मारपीट करता व रुपयों के लिए उसे व उसके घरवालों को तंग किया करता था। पूजा ने फांसी लगाने से पहले अपने पिता को फोन किया और पति के द्वारा मारपीट करने की शिकायत भी की। इसके बाद महिला ने घर मे अपने कमरे में देर रात को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पीहर पक्ष की सूचना पर सूरौठ थाना अधिकारी रामदेव विधूड़ी मौकास्थल पर आज सुबह पहुंचे और मृतका का शव कब्जे में लेकर हिण्डौन के राजकीय अस्पताल पहुंचे इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक ज्ञानप्रकाश नवल भी मौजूद रहे। महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के शव पीहर पक्ष को सौंप दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement