Student going to coaching in Jaipur jumped in front of train -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर में कोचिंग जा रही छात्रा ट्रेन के आगे कूदी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2021 6:18 PM (IST)
जयपुर में कोचिंग जा रही छात्रा ट्रेन के आगे कूदी
जयपुर। झोटवाडा थाना इलाके में शुक्रवार सुबह कोचिंग जा रही एक छात्रा ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एसआई गोपीचंद ने बताया कि मृतका पूजा शर्मा (22) आनंद बिहार दादी का फाटक की रहने वाली थी। सुबह वह घर से चांदपोल स्थित कोचिंग जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान दादी का फाटक के पास रेलवे लाइन पर ट्रेन को आते देखकर उसके सामने छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त के बाद शव को एम्बूलेंस से पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। पुलिस ने मृतका के पास किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिलने की बात से इंकार किया है। पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement