shoot a girl who on refusal to marriage in UP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शादी से मना करने पर गोली मारी, युवती की मौत

khaskhabar.com: शनिवार, 09 सितम्बर 2017 4:13 PM (IST)
शादी से मना करने पर गोली मारी, युवती की मौत
शाहजहांपुर। जिले में सगे फुफेरे भाई ने शादी से मना कर देने पर एक किशोरी को गोली मारकर हत्या कर दी है। थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि परौर थाना अंतर्गत खजूरी गांव में रहने वाले कर्मचन्द की 15 वर्षीय बेटी प्रियंका आज घर में थी तभी प्रियंका का सगा फुफेरा भाई पुष्पेंद्र बाइक से उसके घर आया और उसने प्रियंका को देखते ही तमंचा निकाल लिया। डरकर प्रियंका गांव में ही थोड़ी दूर पर रहने वाले अपने ताऊ के घर भागी। पीछे से आरोपी ने भागकर प्रियंका को ताऊ के घर में घुसकर गोली मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आरोपी पुष्पेंद्र बदायूं के मिडई नगला का रहने वाला है। वह प्रियंका से शादी करना चाहता था परंतु प्रियंका के पिता ने बेटी की उम्र कम होने की वजह से शादी से मना कर दिया। इसी से नाराज होकर पुष्पेंद्र ने प्रियंका को गोली मार दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement