चाकू दिखा कर हवाला व्यापारी से लूटे 50 लाख रुपए

बीच शहर में दिन दहाड़े हुई इतनी बड़ी डकैती की सूचना के बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे घटना को गंभीरता से लेते हुए आस-पास लगे हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जहां पर बदमाश थैला ले जाते हुए दिखे। बदमाशों की शिनाख्त कर्मचारी द्बारा करने पर पुलिस ने प्रदेश भर में डकैतों की फोटो पुलिस को भेज कर सघन अभियान चलाया। देर रात तक बस स्टेण्ड,रेलवे स्टेशन और अन्य स्थानों पर पुलिस बदमाशों को तलाशती रही। पिछले वर्ष भी इस तरह की घटना को बदमाश कोतवाली थाना इलाके में अंजाम देकर फरार हो गए थे।जिसके बाद बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वहीं कुछ दिनों पूर्व भी पुलिस ने दो साल से फरार चल रहे एक डकैत को मुम्बई गिरफ्तार किया है।
एडीश्नल डीसीपी समीर दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार शाम करीब छह बजे पुलिस को 12 बजे गणगौर का रास्ता जौहरी बाजार में एक हवाला व्यापारी के दफ्तर में चार युवकों ने वहां पर काम करने वाले अभिषेक जैन (25) निवासी मानसरोवर को चाकू की नोंक पर बंधक बना लिया। जिसे वहां पर रखी तिजोरी की चाबी पूछकर उसमें रखी करीब 5० लाख से अधिक की नकदी को ले गए। बदमाशों ने के जाने के बाद अभिषेक ने
उनका पीछा किया,लेकिन उनका कोई सुराग हाथ नहीं लगा, जहां बाद में डकैती की जानकारी मालिक राजेश अजमेरा को दी। घटना की सूचना पर दफ्तर पहुंचे राजेश ने घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपीयों की तलाश शुरू कर दी है।
सीसीटीवी से हुई बदमाशों की शिनाख्त
दफ्तर के रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेजों को पुलिस ने जब खंगाला तो एक सीसीटीवी फुटेज में चारों बदमाशों की फोटो साफ दिखाई दी,जिन्हें अभिषेक ने चारों को पहचान लिया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
यह भी प�?े
जयपुर
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Traffic
Features


