Police bribe to leave tractor, ACB arrested in baran-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बजरी का ट्रेक्टर छोड़ने के लिए पुलिसकर्मी ने मांगी रिश्वत, एसीबी ने दबोचा

khaskhabar.com: रविवार, 28 जनवरी 2018 9:36 PM (IST)
बजरी का ट्रेक्टर छोड़ने के लिए पुलिसकर्मी ने मांगी रिश्वत, एसीबी ने दबोचा
बांरा। एसीबी की टीम ने बांरा में कार्रवाई करते हुए सदर थाना में कार्यरत एक कांस्टेबल को एक हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार कांस्टेबल यशवीर है। एसीबी सीआई ज्ञाचंद के नेतृत्व मे इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। जानकारी के मुताबिक आरोपी कांस्टेबल यशवीर ने पीडित महेंद्र सुमन से उसके जब्त किए गए बजरी के ट्रेक्टर को छुड़ाने की एवज में 1 हजार रूपये की रिश्वत मांगी। साथ ही 6 हजार रूपये मंथली की बंधी देने के लिए कहा। इसके बाद पीडित ने एसीबी में इसकी शिकायत की। एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया जो सही पाया। योजना के तहत एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए सदर थाने में तैनात आरोपी कांस्टेबल यशवीर को 1 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement