Patwari took Rs 2 thousand as bribe-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पटवारी 2 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 07 नवम्बर 2017 6:48 PM (IST)
पटवारी 2 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) स्पेशल टीम उदयपुर ने मंगलवार को कार्यवाही करते हुए पटवार हल्का कलड़वास तहसील गिर्वा जिला उदयपुर में कार्यरत पटवारी हरी प्रसाद चैबीसा को 2 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिरिक्षक वी के सिंह ने बताया कि परिवादी हेमंत सालवी ने एसीबी में यह शिकायत दी कि उसके एग्रीकल्चर प्लॉट का नामांतरण खोलने की एवज में उससे पटवारी हरी प्रसाद चैबीसा 2 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा हैं। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्पेशल यूनिट उदयपुर सुरेंद्र सिंह भाटी के नेतृत्व में उक्त मांग का सत्यापन करवा कर आज पटवारी हरिप्रसाद चैबीसा को 2 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया एवम अग्रिम कार्यवाही जारी हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement