Advertisement
धरा गया छारा गैंग का एक और बदमाश, एक्सीडेंट का बहाना कर लूटते थे रकम

ऐसे देते वारदात को अंजाम: एडिशनल कमिश्नर (प्रथम) अशोक गुप्ता ने बताया कि आरोपी अजय उर्फ मोटिया ने गिरोह के अन्य बदमाशों के बारे में जानकारी दी है। छारा गैंग के बदमाश गुजरात के अहमदाबाद सरदारनगर इलाके की कच्ची बस्ती में रहते हैं। गैँग लग्जरी गाड़ी व दो तीन दुपहिया वाहन वारदात के वक्त साथ रखती है। लग्जरी गाड़ी मे अपना सामान रखते हैं तथा दुपहिया वाहन वारदात में प्रयुक्त करते हैं। बैंक सहित अन्य वित्तीय संस्थानों को चिह्नित कर पैसे लाने-ले जाने वालों को राडार पर लेते हैं। बदमाश उनका पीछा कर एक्सीडेंट करके भागने की कहकर उसे रुकवा लेते। कुछ दूरी पर एक व्यक्ति घायल होने का नाटक कर बैठ जाता है। इसी बीच पूरी गैंग उसे घेर लेती है और इसी बीच बदमाश ध्यान बंटाकर उसके वाहन में रखी नकदी पार कर फुर्र हो जाते हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


