old age uncle murdered when he protest rape attempt-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जबरन घर में घुस की रेप की कोशिश, चाचा ने किया विरोध तो ...

khaskhabar.com: गुरुवार, 08 दिसम्बर 2016 09:34 AM (IST)
जबरन घर में घुस की रेप की कोशिश, चाचा ने किया विरोध तो ...
मसौढी। बिहार की राजधानी पटना के पास मसौढी में दुष्कर्म की कोशिश का विरोध करने पर एक अधेड को इतना पीटा गया कि उसने दम ही तोड दिया। मृतक व्यक्ति पीडिता का चाचा है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने अपनी भतीजी की शिकायत पर आक्रोश जताने गया था। यह घटना मंगलवार देर रात की है। इस घटना में पीडित महिला के बयान पर बांसडीह मुसहरी के ही निरंजन मांझी, बदरू मांझी, अरविंद मांझी और विनोद मांझी के खिलाफ बुधवार को मसौढी थाने में हत्या की नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि गत सोमवार की रात बांसडीह मुसहरी अपने घर में 18 वर्षीया पुत्री के साथ सो रही उक्त महिला के घर में उक्त सभी चारों अभियुक्त जबरन घुस आए और उसके साथ छेडखानी करते हुए दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। इस दौरान अपनी मां को बचाने कमरे से बाहर निकली उसकी 18 वर्षीया किशोरी को भी बदमाशों ने पकड लिया और उसके साथ भी जबरदस्ती करने लगे। हालांकि इस बीच शोर मचाने पर सभी बदमाश मौके से निकल भागे। # दहेज नहीं लाई तो माथे पर गुदवाया मेरा बाप चोर, शरीर पर गालियां

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement