Newborn girl thrown in garbage and sewer in Chandigarh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ममता शर्मसार: एक को सीवर और दूसरी नवजात बच्ची को कूड़े में फेंका

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 फ़रवरी 2020 7:17 PM (IST)
ममता शर्मसार: एक को सीवर और दूसरी नवजात बच्ची को कूड़े में फेंका
निशा शर्मा चंडीगढ़। 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के बावजूद जन्म के बाद भी लाड़लियों को जीने नहीं दिया जा रहा है। पढ़े-लिखे शहर चंडीगढ़ में भी हालात दूसरे शहरों से अलग नहीं हैं। यहां एक लाड़ली को जन्म के बाद सेक्टर-56 में सामुदायिक भवन के पीछे सीवर और दूसरी को सेक्टर-33 में कूड़े में फेंक दिया गया। पुलिस ने दोनों नवजात बच्चियों के शव बरामद कर केस दर्ज कर लिया है। नवजात बच्चियों को मरने के लिए फेंकने वाले लोगों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद ले रही है। अलग-अलग अस्पतालों से भी नवजात बच्चियों का विवरण हासिल किया जा रहा है। सीवर में बच्ची को फेंके जाने से सीवरेज ब्लॉक हो गया था, जब सफाईकर्मियों ने सीवर लाइन का ढक्कन उठाया तो उन्हें वहां नवजात बच्ची का शव पाया। इस बच्ची का जन्म एक-दो दिन पहले ही हुआ था।
दूसरी घटना सेक्टर-33 के पेट्रोल पम्प के पीछे की है, जहां कूड़े में नवजात का शव पड़ा पाया गया। बच्ची का शव कपड़े में लिपटा हुआ था। नगर निगम के कर्मचारी जब कूड़ा उठाने आए तो उन्हें बच्ची का शव पड़े होने के बारे में पता चला। इस बच्ची का जन्म भी एक-दो दिन पहले ही हुआ था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement