Neighbors clash in west Delhi Raghubir Nagar, man dead-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पश्चिमी दिल्ली के रघुबीर नगर में आपस में भिड़े पड़ोसी, शख्स की मौत

khaskhabar.com: मंगलवार, 09 मार्च 2021 12:58 PM (IST)
पश्चिमी दिल्ली के रघुबीर नगर में आपस में भिड़े पड़ोसी, शख्स की मौत
नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के रघुबीर नगर में पड़ोसियों के बीच हुए झगड़े में 1 व्यक्ति की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए हैं। मृतक की पहचान रूपेश (32) के रूप में हुई है। पता चला है कि रूपेश ने झगड़ा सुलझाने के लिए मामले में हस्तक्षेप किया था, लेकिन दूसरे समूह के लोगों ने उसे तब तक डंडों से पीटा जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई। पुलिस के मुताबिक, रघुबीर नगर में रात करीब 11 बजे 2 परिवारों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। इस झगड़े में महिलाएं भी शामिल थीं। इसके बाद एक परिवार के सदस्य बहुत ज्यादा आक्रामक हो गए और उसने दूसरे परिवार पर डंडों से हमला कर दिया। लड़ाई में रूपेश की जमकर पिटाई की गई। पश्चिमी दिल्ली के एडिशनल पुलिस कमिश्नर प्रशांत गौतम ने कहा, "वे रूपेश को जीजीएस अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। रूपेश के भाई मुकेश के सिर और दाहिने हाथ पर भी चोटें आईं। झगड़े में उनके माता-पिता और चाचा-चाची भी घायल हुए हैं।"
राजौरी गार्डन पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले में 3 महिलाओं समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement