Misbehavior with the woman on the pretext of getting a job-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नौकरी दिलाने के बहाने युवती से दुष्कर्म

khaskhabar.com: बुधवार, 10 मई 2017 9:39 PM (IST)
नौकरी दिलाने के बहाने युवती से दुष्कर्म
बठिंडा। यहां एक बैंककर्मी ने बैंक में खाता खुलवाने आई एक युवती से दोस्‍ती गांठ में ली। उसने युवती को नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद उसने अपने दोस्‍त के साथ युवती को दुष्‍कर्म का शिकार बनाया। युवती ने इस बारे में पुलिस में मामला दर्ज कराया है। आरोपी फरार हैं। सब इंस्पेक्टर मनबीर कौर ने बताया कि आरोपियों की पहचान किक्कर बाजार निवासी भूषण कुमार तथा अंडर बृज रेलवे क्वार्टर में रहने वाले उसके दोस्त निहाल सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने मेहणा चौक निवासी 24 वर्षीया युवती की शिकायत पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीडि़त युवती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह मूल रूप से मोगा की रहने वाली है। यहां वह अपने भाई के साथ किराये के मकान में रहती है। करीब छह महीने पहले वह किक्कर चौक स्थित स्टेट बैंक आफ पटियाला में खाता खुलवाने के लिए गई थी। वहां काम करने वाले भूषण कुमार से उसकी जान-पहचान हाे गई। इसके बाद दोनों की दोस्‍ती गई। इसी दौरान भूषण ने उसे रेलवे में नौकरी दिलाने की बात ही और रेलवे में काम करने वाले एक दोस्‍त से मुलाकात करवाई।
युवती ने कहा है कि करीब सवा महीना पहले वह उसे अपने दोस्त निहाल सिंह के घर ले गया। वहां उसने पीड़िता से दुष्कर्म किया। रविवार रात वह अपने घर में अकेली थी। उसी दौरान आरोपी उसके घर में घुस आ गया। इसके बाद उसने दूसरी बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती ने पु‍लिस में शिकायत दी। दोनों आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement