Millions bet on IPL cricket match in Jaipur, two bookies arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर में आईपीएल क्रिकेट मैच पर लाखों का सट्टा, दो सटोरिए गिरफ्तार

khaskhabar.com: शनिवार, 17 अक्टूबर 2020 3:45 PM (IST)
जयपुर में आईपीएल क्रिकेट मैच पर लाखों का सट्टा, दो सटोरिए गिरफ्तार
जयपुर। कानोता थाना पुलिस ने शुक्रवार रात आईपीएल क्रिकेट मैच पर लाखों रुपए का सट्टा पकड़ा है। पुलिस ने दो सटोरियों को गिरफ्तार कर सट्टा उपकरण जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि रात को मुखबिर से कानोता इलाके में स्थित होटल देवी रतन के पास एक फार्म हाउस में बने कमरे में आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई कर फार्म हाउस पर दबिश दी। सट्टा लगाते मिले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से सट्टा उपकरण, दर्जनभर मोबाइल व लाखों रुपए का हिसाब-किताब जब्त किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement