Married death, accused of murder-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

khaskhabar.com: सोमवार, 28 नवम्बर 2016 5:04 PM (IST)
विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
संगरूर। जिले के उभावाल में एक विवाहिता किरणजीत कौर की रहस्मय हालातो में मौत हो गयी है हालाँकि मायेका परिवार लडकी के पति जग्गा सिंह और उसकी सास घुल्ली पर अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगा रहा है। बहादुरपुर की रहने वाली किरणजीत कौर की शादी उसके पिता मेजर सिंह ने उभावाल गाँव के महिंदर सिंह के बेटे जग्गा सिंह से करीब 15 साल पहले की थी लेकिन इसके बाद किरण के कोई बच्चा नही हुआ। किरण के मायेके परिवार वालो के मुताबिक बच्चा न होने की वजह से किरण का पति नशा कर अक्सर किरण के साथ लड़ता रहता था लेकिन कल उसका पति जग्गा सिंह और उसकी सास घुल्ली रात को बहादुरपुर में मायके आई किरण को गाडी में ससुराल ले गये। सुबह उसकी मौत की खबर आ गयी। उन्होंने ससुराल घर जाकर देखा तो किरण के गले पर निशान थे जिससे साफ़ है कि किरण की उसके पति और सास ने फंदा डाल कर हत्या कर दी है मायके परिवार ने मृतिका के पति और सास पर सख्त कारवाई करने की मांग की है उधर पुलिस के मुताबिक जांच शुरू कर दी गयी है जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ सख्त कारवाई की जाएगी। बॉयफ्रेंड की खातिर बहन बनी बैडगर्ल, भाई का किया किडनैप

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement