Kid himself created kidnapping story-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

क्राइम न्यूज - बच्चे ने खुद ही रच डाली अपहरण की कहानी, यहां पढ़ें

khaskhabar.com: सोमवार, 12 अगस्त 2019 12:11 PM (IST)
क्राइम न्यूज -  बच्चे ने खुद ही रच डाली अपहरण की कहानी, यहां पढ़ें
जयपुर। चौमूं इलाके में रविवार शाम एक बालक का अपहरण कर ले जाने और रावण गेट के पास पटक कर फरार होने की सूचना पर पुलिस अपहरणकर्ताओं की तलाश में इधर उधर भागती रही। जिसके बाद बालक से ही तसल्ली से पुलिस ने पूछताछ की गई तो अपहरण की कहानी उसकी तरफ से बनाना बताया गया। पुलिस ने बताया कि चौमूं इलाके से कार सवार बदमाशों के 11 वर्षीय बालक का अपहरण कर ले जाने और बालक को रावण गेट के पास पटक कर अपहरणकर्ताओं के फरार होने की सूचना मिली थी । सूचना मिलते ही पुलिस ने आनन-फानन में शहर भर में नाकाबंदी कराई और अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुट गई । पुलिस ने प्रथम दृष्टया अपहृत हुए बालक से पूछताछ कर पुलिस की टीमें इधर उधर अपहरणकर्ताओं को पकड़ने के लिए लग गई। पुलिस की काफी मशक्कत और किसी प्रकार का सुराग हाथ नहीं लगने पर पुलिस ने घटना पर संदेह जाहिर किया। पुलिस के आला अधिकारियों ने बालक को तसल्ली में बैठा कर पूछा जिस पर उसने बताया कि वह मोबाइल में डाउनलोड कराने के लिए रावण गेट जा रहा था तभी रास्ते में फिसलने से गिर गया और मोबाइल टूट गया परिजनों की डांट से बचने के लिए उसने अपहरण की झूठी कहानी रच डाली। मामला झूठा निकलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement