In the case of rape, absconding history sheeter arrested, life imprisonment was bitten, punishment was held in jail-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बलात्कार के मामले में फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, आजीवन कारावास की काट रहा था सजा, जेल में हुई थी महिला से मुलाकात

khaskhabar.com: सोमवार, 01 जनवरी 2018 3:20 PM (IST)
बलात्कार के मामले में फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, आजीवन कारावास की काट रहा था सजा, जेल में हुई थी महिला से मुलाकात
जयपुर। कानोता थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला से बलात्कार के मामले में फरार हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। लेकिन पेशी के दौरान चिड़ावा से कोर्ट परिसर से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, जिसे कानोता थाना पुलिस ने आज दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी शेरसिंह उर्फ शेरिया उर्फ सूरज उर्फ राजेश है। आरोपी शेरसिंह ने अजमेर की रहने वाली एक पीड़िता से पैरोल के दौरान साल-2012 में शादी का झंासा देकर कानोता के वृंदावन इलाके में किराए का मकान लेकर बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी ने धोखादड़ी करते हुए झंासा देकर पीड़िता की संपति अपने नाम कर खुर्द बुर्द कर दी और फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक अपने पति भवानी शर्मा के हत्या के आरोप में पीड़िता जयपुर केंद्रीय कारगार में सजा काट रही थी। इस दौरान निधि शर्मा की शेरसिंह की जेल में जान-पहचान हो गई। दोनों ने पैरोल पर बाहर आने के बाद साल-2012 में शादी कर दी। इस दौरान आरोपी शेर सिंह ने पीड़िता को विश्वास में लेतेे हुए कानोता में किराए का मकान लिया। इस दोरान आरोपी पीड़िता के साथ यौन शोषण किया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता की संपति के सभी दस्तावेज अपने नाम करवा लिए और संपति बेचान कर फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता ने कानोता थाने में मामला दर्ज कराया।
हत्या के मामले में आजीवन कारवास की सजा होने पर शेरसिंह चिड़ावा में पेशी के दौरान फरार हो गया। यहां से आरोपी जयपुर में फरारी काट रहा था। पुलिस को आज आरोपी के यहां होने की सूचना मिली । इसके बाद उन्होंने आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी शेरसिंह के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, मारपीट, बलात्कार समेत करीब एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement