Husband strangled his wife to death for his girlfriend this is how it was revealed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गर्लफ्रेंड के लिए पति ने गला दबाकर की पत्नी की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा

khaskhabar.com: मंगलवार, 09 जुलाई 2024 10:31 PM (IST)
गर्लफ्रेंड के लिए पति ने गला दबाकर की पत्नी की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
भरतपुर। भरतपुर के रुदावल से शातिर अपराध का खुलासा हुआ है जहां गर्लफ्रेंड के लिए पति ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। इतना ही नहीं पत्नी की हत्या के बाद पति ने गुपचुप तरीके से दाहसंस्कार कर दिया। आस-पास के लोगों को इस बारे में शक हुआ तो पति ने अपनी पत्नी की हत्या को आत्महत्या साबित करने का हर संभव प्रयास किया। इस मामले के खुलासा तब हुआ जब मृतका के भाई ने शक होने पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस जांच में इस बात का पता चला कि आरोपी पति की महिला मित्र से दोस्ती होने पर पत्नी से झगड़ा चल रहा था। विवाद के बाद आरोपी पति ने पत्नी मंजू मीणा की गला दबाकर हत्या कर दी थी। पत्नी की मौत के बाद आरोपी ने किचन में फांसी लगाने का रूप भी दिया था। अब इस मामले में रुदावल थाना पुलिस ने खातीपुरा गांव निवासी मगन मीणा (आरोपी पति) को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement