Historyheater Sandeep Bugala murder case: Bunty Pathan and Amit Chaudhary arrested for murder-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हिस्ट्रीशीटर संदीप बुगाला हत्या मामला : हत्या करने वाले बंटी पठान और अमित चौधरी को किया गिरफ्तार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 अगस्त 2019 10:07 PM (IST)
हिस्ट्रीशीटर संदीप बुगाला हत्या मामला : हत्या करने वाले बंटी पठान और अमित चौधरी को किया गिरफ्तार
जयपुर। चौमूं थाना इलाके में स्थित सीकर रोड पर दो माह पहले एक हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपी बंटी पठान और उसका साथी अमित चौधरी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं वारदात में दो अन्य बदमाशों के भी शामिल होने की जानकारी सामने आई है। वे दोनों फरार चल रहे है। जिनकी तलाश जारी है। डीसीपी पश्चिम विकास शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपित हरमाड़ा इलाके में आए हुए है। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी बंटी पठान व अमित चौधरी को धरदबोचा। गौरतलब है कि बंटी पठान की शेखावाटी क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर संदीप बुगाला से प्रोपर्टी विवाद और गैंगवार के चलते आपसी रंजिश चल रही थी। जिसमें संदीप ने कई बार बंटी पठान को जान से मारने की धमकी दी थी। इस दौरान गत 23 जून की रात को संदीप बुगाला सीकर रोड पर एक ढाबे पर आया था।
इसकी भनक लगने पर बंटी पठान और उसका साथी अमित चौधरी अपने दो अन्य साथियों के साथ एक गाड़ी में ढाबे पर पहुंचे।
बदमाशों ने जाते ही एक खाट पर बैठे संदीप बुगाला पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे उसकी वहीं मौत हो गई। वारदात के बाद बंटी व उसके साथी फरार हो गए। चौमूं थानाप्रभारी हेमराज ने बताया कि पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों बदमाशों के खिलाफ दो दर्जन से ज्यादा लूट, हत्या, जानलेवा हमला सहित कई गंभीर अपराधों में विभिन्न थानों में मामले दर्ज है। फिलहाल इन लोगों से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement