Historyheater arrested in smack smuggling in Jaipur, 20 cases filed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर में स्मैक तस्करी में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 20 मुकदमें है दर्ज

khaskhabar.com: सोमवार, 28 दिसम्बर 2020 3:58 PM (IST)
जयपुर में स्मैक तस्करी में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 20 मुकदमें है दर्ज
जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने स्मैक तस्करी में सोमवार को एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। बीस मुकदमें दर्ज आदतन अपराधी से स्मैक बरामद की गई है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है। डीसीपी (नोर्थ) योगेश यादव ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ तस्करी में आरोपित रिजवान कुरैशी उर्फ लल्ली (29) निवासी शट्टवालों की गली संजय बाजार का रहने वाला है। माणकचौक थाने का हिस्ट्रीशीटर कुरैशी उर्फ लल्ली आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ करीब 20 अपराधिक मुकदमें शहर के विभिन्न थानों में दर्ज है। मुखबिर की सूचना पर दोहपर कार्रवाई कर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर रिजवान को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से मिली 6.80 ग्राम स्मैक को जब्त किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement