Head constable caught taking a bribe of Rs 10000-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हेडकांस्टेबल रंगे हाथों पकड़ा

khaskhabar.com: बुधवार, 21 दिसम्बर 2016 10:31 PM (IST)
10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हेडकांस्टेबल रंगे हाथों पकड़ा
प्रतापगढ़। धोलापानी में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो प्रतापगढ़ व चित्तौडग़ढ़़ की संयुक्त टीम ने बुधवार को धोलापानी थाने में 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हेडकांस्टेबल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। रिश्वत की यह राशि मारपीट के मामले को रफा-दफा करने की एवज में मांगी गई थी। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सी.एल. मीणा ने बताया कि धोलापानी थाना क्षेत्र के भैरवी जागीर निवासी भगवानलाल मोग्या ने एसीबी में रिपोर्ट दी कि मारपीट के एक मामले को रफा-दफा करने की एवज में थाने में तैनात हेडकांस्टेबल पन्नालाल मीणा ने उससे 50 हजार रुपए मांगे थे। इसके बाद 25 हजार रुपए में मामला बैठा। 15 हजार रुपए उसने पहले दे दिए थे। अब पन्नालाल 10 हजार रुपए के लिए परेशान कर रहा है। इस संबंध में मामले का सत्यापन कराया गया। सत्यापन के बाद रंग लगे दो-दो हजार के चार नोट व सौ-सौ के 20 नोट दिए गए। भगवानलाल रुपए लेकर थाने पहुंचा। वहां इशारा पाते ही एसीबी की टीम ने हेडकांस्टेबल को दबोच लिया।

[@ मॉडल ने सुनाई दर्द भरी दास्तां, फिल्मों में रोल देने के नाम हुआ रेप ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement