GRP handcrafted kidnapped youth from Delhi in Jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिल्ली से अपहृत युवक को जीआरपी ने जयपुर में किया दस्तयाब

khaskhabar.com: सोमवार, 20 जुलाई 2020 6:14 PM (IST)
दिल्ली से अपहृत युवक को जीआरपी ने जयपुर में किया दस्तयाब
जयपुर। जीआरपी थाना पुलिस ने दिल्ली से अपहृत युवक को सोमवार को दस्तयाब कर लिया है। जीआरपी वृत जयपुर भोपाल सिंह भाटी ने बताया कि दिल्ली के रोहिणी स्थित बुद्ध विहार थाने से कॉल के जरिए सूचना मिली कि 5 लाख रुपए की फिरौती के लिए रोहिणी नोर्थ वेस्ट दिल्ली से अंकित गुप्ता (24) का अपहरण किया गया है। अपहृत के ट्रेन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में दिल्ली से जयपुर जाने की सूचना मिली है। सूचना पर जीआरपी पुलिस ने कार्रवाई कर जयपुर पहुंची ट्रेन में अपहृत अंकित गुप्ता की तलाश की। ट्रेन में अपहृत अंकित को जीआरपी पुलिस ने सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। जिसके बाद दिल्ली पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची दिल्ली पुलिस टीम अंकित को अपने साथ दिल्ली लेकर रवाना हो गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement