Girl raped in marriage garden, accused arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मैरिज गार्डन में बालिका से दुष्कर्म, दरिदंगी करने वाला चाट भण्डार का ठेकेदार गिरफ्तार

khaskhabar.com: सोमवार, 03 फ़रवरी 2020 7:55 PM (IST)
मैरिज गार्डन में बालिका से दुष्कर्म, दरिदंगी करने वाला चाट भण्डार का ठेकेदार गिरफ्तार
जयपुर। मुरलीपुरा इलाके में स्थित एक मैरिज गार्डन में रविवार रात अपनी दीदी की सगाई में शामिल होने आई ग्यारह वर्षीय बालिका से एक दरिंदा दुष्कर्म कर फरार हो गया। गार्डन के टॉयलेट में लहुलुहान हालत में मिली बालिका का जेके लॉन अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मैरिज गार्ड में लगे सीसीटीवी कैमरों व मौजूदा वीडियों कैमरों की रिकोर्डिग खंगाला। पुलिस ने हैवानियत करने वाले चाट भण्डार के ठेकेदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपित ठेकेदार से पूछताछ कर रही है। एडि. कमिश्नर (प्रथम) अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि दंरिदगी करने के मामले में राजू (36) निवासी गांव नोघा भिण्ड मध्यप्रदेश हाल मुरलीपुरा को गिर तार किया है। उसने मैरिज गार्डन में कार्यक्रम के दौरान चाट भण्डार का ठेका ले रखा था। दुर्गापुरा निवासी 10 वर्षीय पीडि़ता के पिता ने मामला दर्ज कराया। मुरलीपुरा इलाके में केडिया पैलेस चौराहे के पास स्थित एक मैरिज गार्डन में रविवार को पीडि़त बालिका की चचेरी बड़ी बहन की सगाई का कार्यक्रम था। दीदी की प्रोग्राम में शामिल होने वह भी अपने माता-पिता के साथ वहां आई थी। रात करीब 9 बजे मैरिज गार्डन के टॉयलेट में जाने के दौरान किसी दंरिदे ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया और वहां से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement