Found dead body-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सिर कटा शव मिला

khaskhabar.com: शनिवार, 05 अगस्त 2017 10:41 PM (IST)
सिर कटा शव मिला
नूंह। गुडग़ांव केनाल में गांव कलिंजर के पास बने हैड़ के पास शुक्रवार को एक सिर कटा शव मिला। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। नूंह थाने की बीबीपुर चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। नूंह एसएचओ सुरेश कुमार ने बताया कि शव किसी पुरुष का है और पूरी तरह से गला हुआ है। शव का सिर नहीं है। एक कान कटा हुआ है और एक कान बिंधा हुआ है। उसके हाथ पर सांप का टैटू छपा हुआ है। बदन पर सिर्फ बैंगनी रंग का अंडऱवियर है, बाकी कपड़े गायब है। शव को कब्जे में लेकर नूंह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखवा दिया गया है तथा शिनाख्त के लिए आस-पास के थानों में सूचना कर दी गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement