father attacks daughter with knife for returning late at night Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देर से लौटी बेटी पर पिता ने किया चाकूवार

khaskhabar.com: रविवार, 18 सितम्बर 2016 8:09 PM (IST)
देर से लौटी बेटी पर पिता ने किया चाकूवार
पुलिस से शिकायत होने के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। पालम थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अंग्रेजी दैनिक के अनुसार पुलिस ने बताया है कि आरोपी पिता के खिलाफ बेटी को घायल करने और गलत पाबंदियां लगाने का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार है, जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। पीडिता ने पुलिस को बताया कि उसका पिता बेरोजगार है। घर का खर्च मां की कमाई पर चलता है। मां एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। पीडिता नौ सितंबर को अपनी चाची के घर गई थी, वहां से उसे लौटने में काफी देर हो गई थी। रात को जब वह देर से घर लौटी पिता ने उसकी पिटाई की और चाकू से उसका गला रेतने की कोशिश की। लेकिन पीडिता ने किसी तरह से खुद को बचाया।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement