नई दिल्ली। एक पिता ने अपनी बेटी को कथित तौर से चाकू मारकर घायल कर दिया।
आरोप है बेटी रात को देर से घर लौटी थी जिससे पिता आग बबूला हो गया और चाकू
से बेटी पर हमला बोल दिया। इस हमले में पीडिता को मामूली जख्म आए हैं
लेकिन इससे पहले उसको बुरी तरह से पीटा गया।
पीडिता को पांच दिन तक घर में कैद रखा गया, लेकिन जब किसी तरह से वह घर से
भाग पाई तो थाने में जाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।