Driver killed, three accused arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ड्राइवर का मर्डर कर लूटी थी कार, तीन आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com: बुधवार, 07 जून 2017 9:26 PM (IST)
ड्राइवर का मर्डर कर लूटी थी कार, तीन आरोपी गिरफ्तार
करनाल। पुलिस ने एक कार ड्राइवर के मर्डर का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों ने ड्राइवर को शादी में ले जाने के लिए कार बुक की थी। रास्ते में उसकी हत्या कर कार लूट ली थी और शव को खेतों में फैंक कर फरार हो गए थे। पुलिस अधीक्षक करनाल जशनदीप सिंह के संज्ञान में आया तो उन्होंने मामले की गंभीरता को समझते हुए मामले की जांच कर आरोपियों को गिरफतार करने की जिम्मेवारी इन्चार्ज जसपाल ढ़िल्लों को सौंपी । एस.आई. रणधीर सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर जांच शुरू की और रणधीर सिंह व उनकी टीम को घटना स्थल से प्राप्त सभी साक्ष्यों के बिनाह पर ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाने में बड़ी कामयाबी हासील हुई । जांच के दौरान मृतक की पहचान टैक्सी चालक ऋषिपाल पुत्र हंसराज वासी गढ़ीजटृटान थाना इन्द्री जिला करनाल के रूप में हुई । घटना के अनुसार 30 मई को इन्द्री में रसगुल्लों का काम करने वाले तीन व्यक्तियों. विजय सरन पुत्र भंवर सिंह वासी गांव पंचोरनी कापरा थाना अटेर जिला भिण्ड ( मध्यप्रदेश ) 2. दूर्गेश शर्मा पुत्र सत्यनारायण शर्मा वासी कनहेरा थाना अटेर जिला भिण्ड (मध्यप्रदेष) और 3. पंकज पुत्र सुरेन्द्र सिंह वासी देव शंकपुरा थाना अम्बा जिला मुरैना (मध्यप्रदेश) ने ऋषिपाल की टैक्सी गुरूग्राम जाने के लिए 4,500 रूपये में किराये पर बुक की। अगली सुबह 31मई को 8 बजे व्यापारी टैक्सी में बैठकर निकले। ड्राइवर से कहा कि उनके बीबी बच्चे जींद में हैं, जिन्हें वे अपने साथ लेकर गुरूग्राम शादी में जाएगें तो गाड़ी को पहले असंध से होते हुए जींद ले चले । असंध की ओर जाते समय रास्तें में गांव शेखपुरा के पास आरोपीयों ने गाड़ी को लूटने की नियत से ड्राईवर से साथ झगडा शुरू किया व उसके साथ मार पीट की इसी दौरान आरोपीगण ने ड्राईवर का कपडा से गला दबा कर हत्या कर उसका शव गुरबाज सिंह खेतो मे डालकर गाडी को लेकर फरार हो गए।
6 जून को जांच के दौरान पुलिस टीम को पता चला कि आरोपी लूटी हुई गाड़ी को बेचने के इरादे सेे आजादपुर मंडी के पास दिल्ली में मौजूद हैं। करनाल पुलिस की क्राइम युनिट सी.आई.ए-2 की टीम ने तीनों आरोपीयों को लूटी हुई गाड़ी सहित काबू कर लिया गया । पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है जिनसे इस तरह की ओर भी वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement