Advertisement
डीग एसडीएम और रीडर 80 हजार की रिश्वत लेते पकड़े ,एसीबी की बड़ी कार्यवाही

रीडर की टेबल से बरामद हुई रिश्वत
परिवादी की शिकायत पर एसीबी धौलपुर इकाई ने गोपनीय सत्यापन कराया। सत्यापन में रिश्वत मांगना सही पाया गया। इसके बाद ट्रैप कार्रवाई की गई। जैसे ही परिवादी ने तयशुदा 80 हजार रुपए रीडर मुकेश कुमार को सौंपे, वे रकम को अपनी टेबल पर रख रहे थे। इसी दौरान एसीबी की टीम ने दबिश देकर मुकेश कुमार को रंगे हाथ पकड़ लिया। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर एसडीएम देवी सिंह को भी हिरासत में लिया गया।
एसीबी की निगरानी में बड़ी सफलता
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन और एसीबी भरतपुर रेंज के डीआईजी राजेश सिंह के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।
ऑपरेशन का नेतृत्व ज्ञान सिंह चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसीबी चौकी धौलपुर ने किया। टीम ने मौके से रिश्वत की पूरी राशि 80 हजार रुपए बरामद कर ली है।
आगे की जांच जारी
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच की जा रही है। एसीबी अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
डीग
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


