crooks in Jaipur, beaten and snatched two bags-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर में बेखौफ बदमाश, मारपीट कर छीन ले गए दो बैग

khaskhabar.com: बुधवार, 04 दिसम्बर 2019 2:20 PM (IST)
जयपुर में बेखौफ बदमाश, मारपीट कर छीन ले गए दो बैग
जयपुर । राजधानी में कार सवार चार बदमाशों ने पहले बाइक को टक्कर मारी और फिर ज्वैलर व उसके कर्मचारी से मारपीट कर दो बैग छीनकर ले गए। एक बैग में करीब आठ से नौ लाख रुपए की ज्वैलरी रखी थी जबकि दूसरे में टिफिन रखे थे। मामले की सूचना पर भांकरोटा थाना पुलिस ने नाकाबंदी करवाई, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल पाया। पुलिस इस मामले में घटना स्थल व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार पटेल नगर सिवार मोड निवासी योगेश सोनी सिवार में ही ज्वैलरी की दुकान चलाता है। रात करीब पौने ग्यारह बजे वह दुकान से अपने कर्मचारी के साथ बाइक से घर लौट रहा था। घर से करीब पचास मीटर दूर पीछे से कार सवार चार बदमाश आए। बदमाशों ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह संतुलन बिगडने से नीचे गिर गए। कार सवार बदमाशों ने उन पर लोहे के पाइप व सरियों से उन पर हमला कर दिया और दो बैग छीनकर ले गए। सूचना पर डीसीपी सहित पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और नाकाबंदी करवा कर मौके से साक्ष्य जुटाए।
योगेश ने बताया कि वह अपने कर्मचारी रवि के साथ तीन बैग लेकर दुकान से निकला था। उसकी दुकान से घर से करीब चार किलोमीटर दूर है। जैसे ही वह घर से पचास मीटर दूर पहुंचा तो पीछे से कार ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सड़क पर गिर गई। इससे एक बैग बाइक के नीचे दब गया। इस बैग में करीब नौ लाख रुपए के जेवरात रखे थे। जबकि दो बैग बदमाश छीनकर ले गए। पीड़ित ने बताया कि वह अंधेरा होने के कारण कार के पूरे नम्बर नहीं देख पाया, लेकिन कार के अंतिम नम्बर 1240 थे। वह दुकान से करीब साढ़े दस बजे निकला था।
जांच अधिकारी उप निरीक्षक मनोहर लाल ने बताया कि योगेश ने चार दिन बार ही दुकान खोली थी। चार दिन पहले उसके भाई की पत्नी की मौत हो गई थी। इस कारण दुकान बंद रखी गई थी। बैग में सोने चांदी के अंगूठी, चांदी , चांदी के पायजेब , सोना व कुछ ज्वैलरी रखी थी। इसकी कीमत करीब नौ लाख रुपए बताई जा रही है। घटना स्थल पर सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा हुआ है, लेकिन उसके आस-पास कुछ दुकान व मकानों पर सीसीटीवी कैमरा लगा है। बदमाशों के हमले में ज्वैलर व कर्मचारी घायल हो गया था जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के बाद उन्हें छुटटी दे दी गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement