Crime News: Air fire in two sides quarrel-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

क्राइम न्यूज : दो पक्षों में झगड़े में हवाई फायर

khaskhabar.com: गुरुवार, 31 अक्टूबर 2019 5:57 PM (IST)
क्राइम न्यूज : दो पक्षों में झगड़े में हवाई फायर
जयपुर। करणी विहार थाना इलाके में बुधवार देर रात परिवार के दो पक्षों में आपस में झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान एक पक्ष के युवक ने अपने दोस्त को मदद के लिए बुला लिया। दोस्त ने मौके पर तीन हवाई फायर किया। इससे इलाके में दहशत फैल गई। फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों के पांच लोगों को शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया। जबकि फायर करने वाले युवक की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार पांच्यावाला निवासी उमाशंकर व नंद किशोर में किसी बात को लेकर रात करीब 11 बजे आपस में झगड़ा हो गया। दोनों परिवारों के लोग जमा हो गए। झगड़े के दौरान एक पक्ष के किसी व्यक्ति ने अपने एक दोस्त को मदद के लिए बुला लिया। युवक ने मौके पर पहुंच कर दूसरे पक्ष को बंदूक दिखाकर धमकाया और एक के बाद एक तीन हवाई फायर कर दिए। धमाके की आवाज सुनकर आस.पास के लोग भी जमा हो गए। यह देखकर फायर करने वाला युवक वहां से भाग निकला। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर उमा शंकरए अविनाशए पवन ए नंदकिशोर व एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी पन्नालाल ने बताया कि झगड़े के दौरान पवन नशे में था। पवन ने अपने एक दोस्त को फोन कर बुलाया था और उसने यहां पर तीन फायर कर दिए। गुरुवार सुबह मौके से साक्ष्य लिए गए। फायर करने वाले युवक की तलाश जारी है। वहीं घटना स्थल व उसके आस.पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी ली जा रही है। उमा शंकर व नंदकिशोर एक दूसरे के रिश्तेदार है और पांच्यावाला में एक ही स्थान पर रहते है। पवन से पूछताछ कर उसके दोस्त का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल अपसी झगड़े के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है। मामले को लेकर गिर तार लोगों से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement