Couple arrested for robbery-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लूटपाट के आरोप में दंपति गिरफ्तार

khaskhabar.com: बुधवार, 09 अगस्त 2017 6:54 PM (IST)
लूटपाट के आरोप में दंपति गिरफ्तार
झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को जहखुरानी का शिकार बनाकर लूटपाट करने के आरोपी दंपति को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम राकेश और युवती ने अपना नाम रुक्मणी बताया। अभी दोनों महोबा में किराये पर रहते हैं। गिरफ्तार युवक ने बताया कि वह अपनी पत्नी की खूबसूरती का लाभ उठाकर यात्रियों को फंसा लिया करता था और उन्हें बेहोश कर सामान लूट लेता था। उन्होंने अधिकांश लूटपाट आगरा और मथुरा रेलवे स्टेशन पर की थी। लेकिन, इस बार उन्होंने पहली बार झांसी में एक दंपति को शिकार बनाया और पकड़े गए। एसपी ने आरोपी दंपति को पकड़ने वाली टीम को पांच हजार रुपये और आईजी रेलवे की ओर से 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। झांसी जीआरपी के एसपी डॉ. ओ.पी. सिंह ने बताया कि पिछले दिनों झांसी रेलवे स्टेशन पर हुई जहरखुरानी की घटना को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच अपराध शाखा प्रभारी संजय सिंह को दी गई। संजय सिंह ने अपनी टीम और जीआरपी थाना प्रभारी के साथ जहरखुरानों की तलाश शुरू करते हुए स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, जिसमें उन्हें एक युवक व युवती नजर आए। सीसीटीवी कैमरों को आधार बनाकर उन्होंने युवक व युवती की खोजबीन शुरू कर दी। तभी उन्हें जानकारी हुई कि युवक व युवती झांसी रेलवे स्टेशन पर हैं। इसके बाद वह बताए गए स्थान पर पहुंचे और दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से नशीली दवाएं, नकदी और मोबाइल बरामद हुए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement